Gujarat Assembly Elections 2022:
दंगाइयों को सबक़ सिखाने वाले बयान पर ओवैसी का करारा जवाब , बोले ” बिलकिस बनो” के दोषियों को छोड़ दिया जायेगा ये सबक अमित शाह ने सिखाया
याद रहे कल चुनावी रैली के दौरान अमित शाह ने कहा था कि 2002 से पहले कांग्रेस की शह पर असामाजिक तत्व गुजरात में हिंसा करते थे लेकिन हमने 2002 में उनको सबक़ सिखाया, तो शांति बहाल हुई।
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार (Gujarat Elections 2022) के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात दंगों के दंगाइयों को सबक़ सिखाने को लेकर एक बयान दिया था , जिसपर विरोधी दल निशाना साध रहे हैं।
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गृहमंत्री साहब आपने बिल्क़ीस बानो के दोषियों को रिहा कर के उसे सबक़ सिखाया।
ओवैसी ने आगे कहा, “जो सबक अमित शाह ने सिखाया कि बिलकिस की मां का रेप करने वालों को रिहा कर दिया जायेगा।और फिर वो सबक़ भी आपने सिखाया कि एहसान जाफरी का क़त्ल किया जायेगा।
गुलबर्ग बेकरी का सबक आपने सिखाया, बेस्ट बेकरी का सबक आपने सिखाया।आपका कौन-कौन सा सबक़ हम याद रखेंगे? लेकिन याद रखियेगा कि सबक कुछ नहीं होता है, बल्कि अमन तब आता है जब मजलूमों को इंसाफ़ मिलता है।”
गुजरात में अब स्थायी शांति है : अमित शाह
https://timesofpedia.com/gujrat-me-ab-sthaee-shnati/
ओवैसी ने कहा कि घमंड में आने के बाद लोग भूल जाते हैं, मगर ये किसी का नहीं रहा और न रहेगा । आज घमंड में चूर होकर भारत के गृहमंत्री कह रहे हैं कि सबक़ सिखाया जायेगा। अमित शाह साहब आपने कौन सा सबक सिखाया कि दिल्ली में फ़साद हो गया।”
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार में कहा था कि 2002 से पहले कांग्रेस की शह पर असामाजिक तत्व गजरात में हुड़दंग मचाया करते थे।
लेकिन हमने 2002 में उनको सबक़ सिखाया तो शांति बहाल हुई। शाह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के शासन के दौरान (1995 से पहले) सांप्रदायिक दंगे बड़े पैमाने पर हुए थे।TOP BUREAU
Times Of Pedia Times of Pedia TOP News | Breaking news | Hot News | | Latest News | Current Affairs

