कर्तव्‍यपथ के विकास में भविष्‍य का भारत देखा जा सकता है :प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

Date:

PM नरेंद्र मोदी ने कल इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री का सभी नागरिकों से कर्तव्य पथ और इंडिया गेट नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को देखने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरुवार को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया. इसे अब ‘कार्तव्य पथ’ (Kartavya Path) के नाम से जाना जाएगा. नरेन्‍द्र मोदी ने देश के हर नागरिक से कर्तव्‍यपथ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा देखने की अपील की है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने सभी को खुला निमंत्रण दिया है। कल कर्तव्‍यपथ का उदघाटन और नेताजी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्तव्‍यपथ के विकास में भविष्‍य का भारत देखा जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि कर्तव्‍यपथ की ऊर्जा लोगों को भारत के लिए नया दृष्टिकोण और नया विश्‍वास देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित ड्रोन शो अगले तीन दिन तक होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से इसे देखने और इसके फोटो खींचने तथा हैशटैग कर्तव्‍यपथ के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आग्रह किया।

दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी आज से कर्तव्‍यपथ देखने के इच्‍छुक लोगों के लिए निशुल्‍क बस सेवा उपलब्‍ध कराएगी। ये इलेक्‍ट्रि‍क बसें- भैरों मार्ग, राजघाट, पालिका पार्किंग के निकट कनॉट प्‍लेस और जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम से मिलेंगी। बसें यात्रियों को मेजर ध्‍यानचंद नेशनल स्‍टेडियम के गेट नं० एक के सामने उतारेंगी। वहां से कर्तव्‍यपथ तक पैदल जाना होगा।

दिल्‍ली मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि बस शाम पांच बजे से नौ बजे यात्रियों को लेंगी। यह सुविधा शुरू में केवल एक सप्‍ताह के लिए उपलब्‍ध होंगी। इन मार्गों पर कुल 12 बसें चलाई जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब सस्ता रूसी तेल बंद, क्या बढ़ेगा जनता का बोझ?

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने अस्थायी राहत देते...

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन?

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, नेशनल...

ये वक़्त की पुकार है….

ये वक़्त की पुकार है बेकल उत्साही  चलो कि पहले...

NHRC Takes Cognizance of Maternal Deaths in Hospital

Press Release NHRC Takes Cognizance of Maternal Deaths in Hospital,...