बाहुबली नेता अतीक अहमद पर एक्शन – 3 और अवैध संपत्ति कुर्क की गई

Date:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद की 76 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति बुधवार को कुर्क की गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना धूमनगंज में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत अतीक अहमद के विरुद्ध मामला दर्ज है और उसकी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि अतीक अहमद प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से लगातार 5 बार विधायक रहा है और उसने समाजवादी पार्टी के टिकट से 2004 में फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था।

दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट ने 20 अगस्त, 2022 को अतीक अहमद की तीन अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया था जिसके अनुपालन में बुधवार को इन संपत्तियों को कुर्क किया गया।

सिंह ने कहा कि प्रयागराज में माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और जहां भी उन्हें अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों का पता चल रहा है, उसकी रिपोर्ट दी जा रही और कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले 12 अगस्त को प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की कौशांबी स्थित 24 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की थी। फिलहाल गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में कम से कम 100 मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...