कॉफी विद करण’ देखना पसंद नहीं करते करण के बच्चे.

Date:

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर हफ्ते प्रसारित होने वाले इसके एपिसोड में सेलेब्स और करण अपने जीवन से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिन्हें सुन सब हैरान हैं। हमेशा की तरह शो का यह सीजन भी दर्शकों को उतना ही मनोरंजित कर रहा है, जितना इसके पहले छह सीजन ने किया था।

सबको पसंद आने वाले इस शो में करण जौहर के बच्चों को जरा भी इंट्रेस्ट नहीं है। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने किया है। करण जौहर ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान से की गई बातचीत में खुलासा किया कि यश और रूही ने अभी तक ‘कॉफी विद करण’ का एक भी एपिसोड नहीं देखा है। यह बात बताने के साथ ही करण जौहर ने इसके पीछे की वजह भी बताई।

करण जौहर ने बताया कि उनके बच्चे ये शो क्यों नहीं देखते हैं। करण बोले कि, ‘मेरे बच्चों में मेरे द्वारा होस्ट किए गए शो का एक भी एपिसोड नहीं देखा है और इसके पीछे की वजह ये है कि वह अभी तक इंडस्ट्री के किसी भी एक्टर को नहीं जानते हैं।’करण बोले, ‘यश और रूही को नहीं पता है कि इंडस्ट्री के एक्टर्स किस बारे में बात कर रहे हैं। उन दोनों को सिर्फ इस सीजन के पहले एपिसोड के बारे में पता है। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि रणवीर और आलिया अक्सर मेरे घर आते-जाते रहते हैं।’ करण ने यह भी बताया कि यश और रूही उनसे शो के बारे में तरह-तरह के सवाल भी करते हैं। एक बार उन्होंने करण से पूछा था कि, ‘आप सिर्फ बातें क्यों करते रहते हो? आप खेलते क्यों नहीं हो?

करण जौहर ने बताया की यश और रूही को अभी ये चीजें समझ नहीं आती हैं। एक बार दोनों बच्चे थोड़े बड़े हो जाएंगे तो वो शायद ये शो देखना पसंद करेंगे। इसके साथ ही करण जौहर ने अपने बेटे यश की पसंदीदा अभिनेत्री के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, ‘आलिया भट्ट उनके बेटे यश की फेवरेट एक्ट्रेस हैं और वह उन्हें आलिया दीदी कहकर बुलाता है।’ यश में आदत है वह हर किसी को या तो दीदी बोलता है या फिर चाची। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि करण के बच्चे ये शो देखते हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...

ईरान पर आज रात हो सकता है बड़ा हमला?

ट्रंप ने ईरान को फिर दी सैन्य कार्रवाई की...

गुजरात के कई मुसलमानों को हाई कोर्ट से मिली राहत

सूरत के नासिरनगर में घर टूटने के बाद बेघर...