भ्रष्टाचार के दोषी सैमसंग बॉस ली जे-योंग को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मिली माफी

Date:

स्मार्ट फोन बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग के उत्तराधिकारी और नेता को आज राष्ट्रपति की क्षमा प्राप्त हुई. उनको मिली माफी आर्थिक आधार पर भ्रष्टाचार के दोषी व्यापारिक नेताओं को मुक्त करने की दक्षिण कोरिया की लंबी परंपरा का ताजा उदाहरण है. न्याय मंत्री हान डोंग-हून ने कहा कि अरबपति ली जे-योंग, जिन्हें पिछले साल जनवरी में रिश्वत और गबन का दोषी ठहराया गया था, उन्हें देश के “आर्थिक संकट पर काबू पाने में योगदान” देने का मौका देने के लिए फिर से “बहाल” किया जाएगा.

फोर्ब्स के अनुसार 7.9 बीलियन संपत्ति के मालिक विश्व के 278वें अमीर शख्स ली को बीते साल अगस्त में पेरोल पर बरी किया गया था. 18 महीने यानि सजा की आधी अवधि जेल में बिताने के बाद ये फैसला आया था. अब शुक्रवार को उन्हें माफ कर दिया गया, इससे वे जेल के बाद पांच साल के लिए निर्धारित के रोजगार प्रतिबंध को दरकिनार कर पूरी तरह से काम पर लौट पर लौट पाएंगे.

54 वर्षीय ली ने शुक्रवार को तीन अन्य व्यवसायियों के साथ अपनी क्षमा प्राप्त की, जिसमें लोटे समूह के अध्यक्ष शिन डोंग-बिन भी शामिल थे, जिन्हें 2018 में रिश्वत के मामले में निलंबित ढाई साल की जेल की सजा सुनाई गई थी.

ली दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन हैं। समूह का कुल कारोबार दक्षिण कोरिया के सकल घरेलू उत्पाद के लगभग पांचवें हिस्से के बराबर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...

ईरान पर आज रात हो सकता है बड़ा हमला?

ट्रंप ने ईरान को फिर दी सैन्य कार्रवाई की...

गुजरात के कई मुसलमानों को हाई कोर्ट से मिली राहत

सूरत के नासिरनगर में घर टूटने के बाद बेघर...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका का बड़ा प्रहार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, कई...