‘लाल सिंह चड्ढा’ ने फर्स्ट डे कमाए इतने करोड़

Date:

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। काफी विरोध के बाद लोग आखिरकार इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. हालांकि ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ थियेटरों में एक साथ रिलीज हुई हैं. दोनों ही फिल्म की रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था. वहीं कुछ लोग ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बायकॉट  की मांग कर रहे हैं तो वहीं बहुत से दर्शक इस फिल्म को देखना चाहते हैं. रिलीज के बाद थियेटर में इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इस बीच लाल सिंह चड्ढा के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो काफी हैरान कर देने वाली है. बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़े बताते हैं, ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पहले दिन उम्मीद से काफी कम कमाई कर पाई है.

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 से 11 करोड़ रुपये की कमाई की है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की पहले दिन की कमाई डबल डिजिट में देखने को मिली. बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार ‘लाल सिंह चड्ढा’ को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही थी. इसका असर फिल्म के आंकड़ो पर साफ देखने को मिल रहा है. इस बात में कोई शक नहीं कि फिल्म के आंकड़े निराशाजनक हैं. ऐसे में पहले दिन की कमाई ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ आमिर खान की ‘धूम 3’, ‘पीके’, ‘3 इडियट्स’ और ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ जैसी कई फिल्मों की पहले दिन की कमाई के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है.

हालांकि लाल सिंह चड्ढा लॉन्ग वीकएंड पर रिलीज हुई है, इसलिए आगे ये अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि कई बार फिल्मों की कहानी बेहतरीन होती है, इसलिए कलेक्शन को लेकर अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। और इस हफ्ते 3 से 4 छुट्टियां भी हैं तो लाल सिंह चड्ढा के कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आरएसएस-भाजपा और अमेरिका की दासता की ओर बढ़ता भारत

स्वतंत्रता के बाद भारत की  विदेश नीति गुटनिरपेक्षता के...

वेबवार्ता द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन

पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका समाधान ज़रूरी:...

शिक्षकों को भूसा इकठ्ठा करने पर क्यों लगाया?

उत्तर प्रदेश का शहर बरैली पिछले कई बरसों से...

Human Rights vs Funding: 558 UP Madrasas Case

Human Right never intersects with financial transactions: understanding law...