सुन लें-समझ लें..हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते, कर लें जो करना है…राहुल गांधी.

Date:

नेशनल हेराल्ड का दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के जांच से भागने के आरोप पर राहुल गांधी ने कहा, “सुनिए बात, हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते। समझ गए बात। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। समझ गए बात कर लें जो करना है। जो हमारा काम है, देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश का सौहार्द बनाए रखना। वो मेरा काम है और मैं वो करता रहूंगा। ये कुछ भी कर लें, कर लें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

“ईडी ने बुधवार को दिल्ली में हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन के कार्यालय को सील कर दिया था। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि तलाशी के दौरान कार्यालय में कोई भी उपलब्ध नहीं था, इसलिए वे तलाशी पूरी नहीं कर पाए। आदेश में कहा गया है कि एजेंसी से बिना पूर्व अनुमति के परिसर नहीं खोला जाएगा। इसके बाद से कांग्रेस इस कार्रवाई पर भड़की हुई है। यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील किए जाने के बाद से कांग्रेस, भाजपा सरकार पर हमलावर है।

ईडी की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट में कहा गया था कि याचना नहीं अब रण होगा। इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं। आखिर ये लोग क्या चाहते हैं। पात्रा ने कहा किभ्रष्टाचारियों से न रण होगा और न रन होगा। अंग्रेजी में रन का अर्थ भागना होता है और हम इस मसले पर कांग्रेस को भागने नहीं देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...