कॉमनवेल्थ: टेबल टेनिस में भी भारत ने जीता गोल्ड मेडल.

Date:

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से मात दी.

भारत की ओर से हरमीत देसाई और जी साथियान ने डबल्स मैच में जीत दर्ज कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. हालांकि च्यू झे यू क्लेरेंस ने अगला गेम जीतकर सिंगापुर को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा कर दिया था. लेकिन जी. साथियान और हरमीत देसाई ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत का गोल्ड पक्का कर दिया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अबतक 12 मेडल मिले हैं जिसमें पांच गोल्ड, चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. खास बात यह है कि इसमें आठ मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं. वहीं दो मेडल जूडो में भारत ने हासिल किया है. साथ ही लॉन बॉल्स में महिला टीम और टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने पीला तमगा हासिल किया.

भारत ने पुरुष टेबल टेनिस के टीम इवेंट में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया है. 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारतीय पुरुष टेबल टेनिस ने पीला तमगा हासिल किया था. तब भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया को 3-0 से पराजित किया था.

भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सेमीफाइनल में नाइजीरिया को 3-0 से शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. जी. साथियान और हरमीत देसाई की जोड़ी ने ओलाजाइड ओमोटायो और अबियोदुन बोडे के खिलाफ डबल्स मुकाबले में जीत हासिल कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. फिर दूसरे मैच में अचंत शरत कमल ने एकल मुकाबले में कादरी को मात देकर भारत की बढ़त दुगुनी कर दी. इसके बाद तीसरे मैच में जी साथियान ने ओमोटायो को पराजित कर भारत को फाइनल तक पहुंच दिया.

उससे पहले भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करते हुे बारबाडोस, सिंगापुर और उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...