कटरीना-विक्की को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत.

Date:

बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है। विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

कटरीना कैफ को लंबे समय से एक शख्स सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था लेकिन जब इस बारे में विक्की कौशल को पता चला तो अभिनेता ने उस शख्स को समझाने की कोशिश भी की। लेकिन वह शख्स नहीं माना।

इस शख्स का नाम आदित्य राजपूत है और जब कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहे इस शख्स ने विक्की कौशल की बात नहीं मानी। तब अभिनेता ने मजबूरी में यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य राजपूत नाम का शख्स फेसबुक पर मौजूद है लेकिन यह उसका असली अकाउंट है या नहीं। इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। इस मामले में अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 506-II (आपराधिक धमकी) और 354-डी (पीछा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और व्यक्ति के बारे में और जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं, जिन्होंने बीते साल ही 9 दिसंबर को जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी।

दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह सीक्रेट रखा था और जब दोनों शादी कर रहे थे तब भी वेडिंग फंक्शन को पूरी तरह निजी रखने की कोशिश की गई थी और अब दोनों एक साथ अपनी जिंदगी बीता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...