रणवीर सिंह का बोल्ड फोटोशूट देखकर भड़कीं टीएमसी सांसद, बोलीं- अगर महिला होती तो.

Date:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया है, जिसमें अभिनेता ने काफी बोल्ड पोज दिए हैं। रणवीर की इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं और हर कोई अभिनेता की इन तस्वीरों पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अब रणवीर सिंह के इस फोटोशूट पर टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोगों से एक बड़ा सवाल किया है। मिमी चक्रवर्ती ने एक साथ दो ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या महिलाओं की फोटोज पर भी ऐसी ही तारीफ मिलेगी? अभिनेत्री ने लिखा, ‘रणवीर सिंह का लेटेस्ट फोटोशूट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और ज्यादातर लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। बस सोच रही हूं कि अगर कि वह एक महिला होते तो क्या तब भी उनकी इसी तरह तारीफ होती। या फिर आप उनका घर जला देते, मोर्चा निकालते, उन्हें जान से मारने की धमकी देते या फिर उन्हें शर्मसार करते?

मिमी चक्रवर्ती ने लिखा, ‘हम हमेशा समानता की बात करते हैं। अब वह कहां हैं? आप जानते हैं आपका नजरिया या तो कुछ बदल सकता है या फिर उसे पूरी तरह से तबाह कर सकता है। इस मामले में हमारे दृष्टिकोण को व्यापक बनाएं क्योंकि यह बॉडी बहुत ही त्याग के बाद आती है (ना नमक, ना चीनी और ना ही कार्ब्स)।’ अभिनेत्री के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।रणवीर सिंह अपनी फोटोज में बिना कपड़े पहने एक कारपेट पर लेटे हुए नजर आए हैं और कुछ फोटोज में वह बैठे हुए भी दिखे हैं। इन तस्वीरों की वजह से अभिनेता को ट्रोल भी होना पड़ रहा है। रणवीर की फोटो देखने के बाद बहुत सारे यूजर्स ने उन्हें स्पाइडर, छिपकली, ब्रेड पर लगे पीनट बटर जैसा बताया है। एक शख्स ने रणवीर की तुलना मिलिंद सोमन से भी की है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि रणवीर के अंदर से शक्ति कपूर बाहर आ रहा है।

रणवीर का कहना है कि उन्हें ऐसे फोटोशूट से कोई दिक्कत नहीं है। रणवीर सिंह ने कहा कि वो जिंदगी के हर पल को जीना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संभल की मस्जिद में नमाजियों की संख्या पर नहीं लगेगी पाबंदी

नमाज़ में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं...

Sri Lanka makes Wednesdays off to conserve fuel amid shortages.

Sri Lanka has declared every Wednesday a public holiday...

Afghanistan says 400 killed in Pakistan strike on Kabul hospital

EDITED: ALI AADIL KHAN Kabul : Afghanistan has accused Pakistan...

Donald Trump slams allies for rejecting Hormuz security appeal

Meanwhile, Iranian officials have contacted the president’s Middle East...