मनीष सिसोदिया को जेल भेजने की तैयारी में केंद्र सरकार: केजरीवाल.

Date:

आबकारी नीति को लेकर एलजी द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की।

एलजी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग मेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। इसके तीन कारण हैं। पहला यह कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। जितना चाहें कीचड़ फेंक लो, हम पर चिपकेगा नहीं। दूसरा कारण यह है कि पंजाब में जीत के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी फैल रही है, ये उसे रोकना चाहते हैं। तीसरा कारण यह कि ये दिल्ली के शानदार काम रोकना चाहते हैं।
सिंगापुर की सरकार पूरी दुनिया के सामने मुझे बुलाकर यह कह रही है कि पूरी दुनिया को बताइए कि दिल्ली में क्या काम हो रहे हैं। इससे बड़े गर्व की क्या बात हो सकती है। दिल्ली के कामों की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

ट्रंप साहब की पत्नी आई थीं तो उन्होंने हमारे स्कूलों का निरीक्षण किया था। ये हमारे दिल्ली के कामों को रोकना चाहते हैं। दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम हो रहे हैं इसलिए उन्होंने पहले स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाला और फिर शिक्षा मंत्री को जेल में डालना चाहते हैं। मगर मैं दिल्ली और देश के लोगों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि काम नहीं रुकेंगे।केजरीवाल ने कहा कि 75 साल में इन पार्टियों ने मिलकर देश को बर्बाद कर दिया। 75 साल में कितने देश हमसे आगे निकल गए, क्यों? हम में कोई कमी है? सबसे टैलेंटेड लोग भारत के ही हैं, लेकिन इन्होंने लूटा है हमें। ये अपनी लूट जारी रखना चाहते हैं। दिल्ली से ये जो चिंगारी निकली है, पूरे देश में फैलेगी। देश खड़ा हो रहा है।

कहा कि सिसोदिया के खिलाफ केस झूठा है, हम जेल जाने से नहीं डरते। ये लोग सावरकर की औलादे हैं, जिसने अपनी जान बचाने के लिए अंग्रेजों से माफी मांगी थी। हम लोग भगत सिंह की औलादे हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए फांसी का फंदा चूम लिया था।

उधर, जानकारी मिली है कि दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना द्वारा बुलाई गई साप्ताहिक बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए हैं। इससे पहले एलजी 8 जुलाई को साप्ताहिक बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...