डीएलएफ मॉल में खुला मैडम तुसाद संग्रहालय.

Date:

देश दुनिया के सिनेमा और खेल जगत से जुड़े सितारों और प्रसिद्ध नेताओं का दीदार अब नोएडा में किया जा सकेगा।

मोम के पुतलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय अब नोएडा में शिफ्ट हो गया है। इसे सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में मंगलवार से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इस संग्रहालय को मैडम तुसाद इंडिया के नाम से जाना जाएगा।पहले देश का यह एकमात्र मैडम तुसाद संग्रहालय नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित था। इसे 2019 में खोला गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों तक यह बंद रहा। इसी कारण से इसे अब नोएडा के डीएलएफ मॉल में खोला गया है।नोएडा में संग्रहालय को पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाया गया है। यहां महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव, मैरीकॉम, मिल्खा सिंह, डेविड बेकम, उसेन बोल्ट समेत कई हस्तियों के पुतले हैं। सिनेमा जगत से अमिताभ बच्चन, राजकपूर, सलमान खान, रणबीर कपूर, कैटरीना समेत अन्य फिल्मी सितारों के पुतले भी लोगों के आकर्षण का कारण हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तिब्बी कांग्रेस कैराना की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप

मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान को अभी तक भारत रत्न...

युवा बेरोजगारों के अपमान के खिलाफ आंदोलन

सीजीआई के कॉकरोच और परजीवी बयान को लेकर युवाओं...

अब सस्ता रूसी तेल बंद, क्या बढ़ेगा जनता का बोझ?

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने अस्थायी राहत देते...

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन?

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, नेशनल...