मेरठ: अवैध रूप से मीट का कारोबार करने के मामले में हाजी याकूब कुरैशी की तकरीबन सौ करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई

Date:

मीट फैक्टरी में अवैध रूप से मीट का कारोबार करने के मामले में हाजी याकूब कुरैशी की तकरीबन सौ करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई के लिए मेरठ पुलिस ने सभी तैयारियां कर ली है।

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के घर सराय बहलीम पहुंचकर पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। इससे पहले क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं कुर्की की कार्रवाई की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने भीड़ को लाठी फटकार कर भगा दिया।

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ आज मेरठ पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने फैक्टरी में अवैध रूप से मीट का कारोबार करने के मामले में हाजी याकूब की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने संपत्ति की कुर्की के लिए कोर्ट में दोबारा अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। वहीं इस मामले में आरोपी फैजाब को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 31 मार्च की आधी रात के बाद हापुड रोड स्थित अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्टरी में पुलिस-प्रशासन एवं कई अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई में करीब पांच करोड़ कीमत का मीट पकड़ा गया था। पुलिस ने याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान और मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 आरोपी बनाए थे।

याकूब कुरैशी की फैक्टरी में 31 मार्च की आधी रात के बाद पुलिस ने अवैध तरीके से मीट की पैकिंग करते 10 कर्मचारियों को रंगेहाथ दबोचा था। इस मुकदमे में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस का कहना है कि याकूब कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया गया था, जिसमें कोर्ट ने आदेश दिया था कि याकूब अपने परिवार के साथ कोर्ट में पेश हो जाएं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...