कमिश्नरी दिवस समारोह में बोले एलजी, दिल्ली पुलिस न केवल राजधानी, बल्कि पूरे देश की करती है सेवा.

Date:

दिल्ली पुलिस न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे देश के लिए सेवा प्रदान करती है। कोविड के दौरान दिल्ली पुलिस का काम सराहनीय रहा। कठिन समय में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने बेहतर काम किया। यह बातें दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को न्यू पुलिस लाइन्स में आयोजित पहले कमिश्नरी दिवस समारोह के दौरान कहीं।

उपराज्यपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। इस मौके पर उप राज्यपाल ने 75 एकीकृत सुविधा बूथ का भी उद्घाटन किया और औपचारिक रूप से एएनपीआर कैमरों को लगाने की घोषणा की।

पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि विनय कुमार सक्सेना ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर दिल्ली पुलिस की प्लेटिनम जुबली की पुलिस कर्मियों और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए प्रौद्योगिकी के साथ कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं।

दिल्ली पुलिस ने समय के साथ खुद को बदल लिया है। युवा, शक्ति और प्रहरी जैसी सामुदायिक पुलिसिंग समाज के लिए गेम चेंजर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मियों और बल को न केवल देश में बल्कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल होने की अपनी छवि बनाए रखनी चाहिएराकेश अस्थाना ने अतिथियों का अभिनन्दन किया। उन्होंने आने वाले वर्षों के लिए रोडमैप का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने कहा कि युवा, शक्ति और प्रहरी पुलिस-सार्वजनिक संपर्क को मजबूत करेंगी, बल्कि पुलिस की छवि में भी सुधार करेंगी।

परेड में दिल्ली पुलिस के 13 प्लाटून और दिल्ली के नागरिकों के 06 प्लाटून सहित 19 दल शामिल थे। युवा, शक्ति, प्रहरी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र, पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी के प्रतिनिधि और पुलिस के सेवानिवृत कर्मी शामिल थे। इस अवसर पर 32 पुलिसकर्मी और आठ नागरिकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार, पूर्व पुलिस आयुक्त टीआर कक्कड़, बीएस बस्सी और एसएन श्रीवास्तव समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...