कन्हैयालाल की तरह सूरत में युवक को मिली गला काटने की धमकी, मांगी पुलिस सुरक्षा

Date:

गुजरात में एक युवक को कन्हैयालाल के समर्थन में पोस्ट लिखने के बाद से धमकी मिलने लगी है। सुरत के रहने वाले युवराज पोखराना नामक शख्स को गला काटने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद से युवक के साथ-साथ उसके परिवार में दहशत का माहौल है। युवक ने सतर्कता बरतते हुए पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है और खुद के साथ-साथ परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

सूरत में रहने वाले युवराज ने कहा कि उनके दादा और पिता उदयपुर के रहने वाले हैं और वे सभी दर्जी की हत्या से व्यथित हैं। पोखराना ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दर्जी की हत्या को लेकर कुछ प्रतिक्रिया दी थी जिसके बाद उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिली है। पोखराना ने कहा कि उन्होंने सूरत पुलिस से बात की है और एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है।पोखराज ने दावा करते हुए कहा कि मैंने कोई उकसाने वाली प्रतिक्रिया नहीं दी थी। बस मैंने लिखा था कि एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इससे उस समुदाय के कुछ लोग नाराज हो गए और उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उनलोगों ने गला काटने तक की धमकी दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 + nineteen =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार,...

The True Measure of Greatness: Valuing Human Life Above All

These developments are the serious challenges to the principles...