महाराष्ट्र में कल फ्लोर टेस्ट, शिवसेना ने SC में दी चुनौती.

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी सियासी संकट और गहरा गया है। महाराष्ट्र सरकार के लिए कल परीक्षा की घड़ी है। दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस विशेष सत्र में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच फ्लोर टेस्ट होगा। महा विकास आघाड़ी सरकार को इस दौरान बहुमत साबित करना होगा।

राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का एलान किया है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कि हम महाराष्ट्र के राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट बुलाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। राउत ने कहा कि यह एक गैरकानूनी गतिविधि है क्योंकि हमारे 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

राज्यपाल को बस इसी पल का इंतजार था। कांग्रेस ने भी फ्लोर टेस्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।बुधवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया। उन्होंने विधानसभा सचिव को एक चिट्ठी लिखी है। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को 8 निर्दलीय विधायकों के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल को एक पत्र सौंपा था जिसमें तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की गई थी।

उधर, एकनाथ शिंदे सभी बागी विधायकों के साथ 30 जून को मुंबई पहुंचेंगे। शिंदे ने बुधवार सुबह अन्य विधायकों के साथ गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘मैं यहां महाराष्ट्र की शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आया हूं। फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा और सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.