सियासी उठापटक की तैयारी, शिवसेना के 12 विधायक गुजरात पहुंचे, उद्धव ने बुलाई आपात बैठक.

Date:

महाराष्ट्र के एमएलसी चुनाव में संदिग्ध क्रॉस वोटिंग के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 12 बजे शिवसेना के सभी विधायकों की तत्काल बैठक बुलाई है.

सभी विधायकों को बैठक में मौजूद रहने के लिए सख्ती से कहा गया है. कांग्रेस के एमवीए उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे हार गए थे.

महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी उठापटक के संकेत हैं। सोमवार को एमएलसी चुनाव में फिर भाजपा ने शिवसेना नीत एमवीए गठबंधन को झटका दिया और मंगलवार को शिवसेना के 10-12 विधायक गुजरात पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे की सरकार संकट में आ गई है।

ठाकरे ने आज आपात बैठक बुलाई है।शिवसेना के 10-12 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ सूरत की होटल में हैं।

शिवसेना विधायक शिंदे कल से शिवसेना के संपर्क में नहीं थे। वे सूरत की एक होटल में हैं। वहां उनके साथ शिवसेना के 12 विधायक भी होने की खबर है।

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नारायण राणे से सवाल किया गया तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘अनरिचेबल’ होने का क्या मतलब है? ऐसी बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए।

महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में कल बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई थी। 10 सीटों के लिए सोमवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी को फिर झटका लगा है।

भाजपा ने अकेले पांच सीटें जीत लीं वहीं, शिवसेना व राकांपा ने दो-दो सीटें जीतीं तो कांग्रेस के हाथ सिर्फ एक सीट आई। राज्यसभा चुनाव के बाद लगातार दूसरी बार एमवीए को झटके से सीएम व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की जमीन खिसकती प्रतीत हो रही है। क्रॉस वोटिंग की आशंका इसलिए गहरा गई है, क्योंकि शिवसेना को अपने 55 विधायकों व समर्थक निर्दलीय विधायकों के बावजूद सिर्फ 52 वोट मिले हैं।

राज्यसभा चुनाव के बाद एमएलसी चुनाव में भी भाजपा की जीत से पार्टी में उत्साह का वातावरण है। भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवीण दारेकर ने कहा कि चुनाव के नतीजों से हम बहुत खुश हैं।

महाराष्ट्र ने बीजेपी पर भरोसा दिखाया है। शिवसेना और कांग्रेस सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...