लखनऊ में ‘सामाजिक न्याय की चुनावी राजनीति और सांप्रदायिक गठजोड’विषय पर रिहाई मंच आयोजित करेगा सेमिनार

Date:

वरिष्ठ पत्रकार राजनीतिक विश्लेषक अनिल चमड़िया होंगे मुख्य वक्ता

लखनऊ, 27 जुलाई 2016। रिहाई मंच ‘सामाजिक न्याय की चुनावी राजनीति और सांप्रदायिक गठजोड’़ विषय पर 28 जुलाई 2016, गुरुवार को शाम 5 बजे यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में सेमिनार का आयोजन करेगा। सेमिनार के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक अनिल चमड़िया होंगे।

 

रिहाई मंच प्रवक्ता शाहनवाज आलम ने कहा कि यूपी समेत पूरे देश में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा जातीय-सांप्रदायिक हिंसा को भड़काया जा रहा है और इनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करके सरकारें भी इनका मनोबल बढ़ा रही हैं। देश में सबसे अधिक दलित व महिला हिंसा यूपी में हो रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता में आए दल आज अपने एजेण्डे से न सिर्फ पीछे गए बल्कि उन्हीं दक्षिण पंथी ताकतों के साथ खड़े नजर आते हैं।

 

रिहाई मंच ने 28 जुलाई 2016, गुरुवार को शाम 5 बजे यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में होने वाले सेमिनार में शहर के आम नागरिकों, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकताओं से भाग लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेल संकट से एयरलाइंस बेहाल, संचालन ठप होने की चेतावनी

EDITED TOP BUREAU एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने केंद्र...

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-ईरान आमने-सामने, परमाणु मुद्दे पर तीखी बहस

न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिका...

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार, ‘मां-माटी-मानुष’...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का क्या है हीट वेव एक्शन प्लान?

मारूफ़ रज़ा की रिपोर्ट दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...