ओवैसी के सांसद का ऐलान- राज्यसभा चुनाव में शिवसेना के नेतृत्व वाले MVA को करेगी वोट.

Date:

आज महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. चुनाव से ठीक पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

ओवैसी की पार्टी अब शिवसेना के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को वोट करेगी. हालांकि, AIMIM के विधायक कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट करेंगे.

AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने ट्वीट में कहा कि हमारी पार्टी ने बीजेपी को हराने के लिए राज्यसभा में महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को वोट करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा शिवसेना से अलग बनी रहेगी, जो MVA कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन में है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे 2 विधायक कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट करेंगे.

इम्तियाज जलील ने आगे बताया कि उनकी पार्टी ने धूलिया और मालेगांव में अपने विधानसभा क्षेत्रों के विकास से संबंधित कुछ शर्तें रखी हैं. उनकी पार्टी ने सरकार से महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में अल्पसंख्यक सदस्य नियुक्त करने और महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड की आय बढ़ाने के लिए कदम उठाने की भी मांग की है. पार्टी द्वारा रखी गई एक और शर्त मुसलमानों के आरक्षण को लेकर है.

महाराष्ट्र में 6 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना है. सीधी लड़ाई एमपीए और भाजपा में है. महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए करीब 42 वोटों की जरूरत है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Israel, Jewish Diversity and the Myth of Sectarian Determinism

Najmuddin A Farooqi In contemporary political discourse, religion and sectarian...

सोमनाथ: इतिहास या सियासी मंच?

धार्मिक स्थल कोई भी हो, या किसी भी मज़हब...

Understanding the Position of Indian Muslims

Citizenship Concerns and Documentation Reality: Understanding the Position of...

चुनावी शोर के बाद संकट का दौर!

ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के...