सरकार को समझना चाहिए कि दुनिया भाजपा-आरएसएस की धुन पर नहीं नाचेगी: चिदंबरम

Date:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पर्यावरण प्रदर्शन संबंधी एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट को सरकार द्वारा खारिज किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए चिदंबरम ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को यह समझना चाहिए कि ‘‘दुनिया भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धुन पर नाचने वाली नहीं है।’’
पूर्व वित्त मंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि यह सरकार मतभिन्नता को खारिज करने वाली सरकार बन चुकी है।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राजग सरकार को ‘नो डाटा अवेलेबल’ सरकार के रूप में जाना जाता है। अब यह मतभिन्नता को खारिज करने वाली सरकार है। इसलिए, इसने पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक को खारिज कर दिया जिसने भारत को 180 देशों में अंतिम स्थान पर रखा।’’

चिदंबरम ने दावा किया, ‘‘इससे पहले, सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोरोना से हुई ज्यादा मौतों और ‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स’ की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। मोदी सरकार को समझना चाहिए कि दुनिया बीजेपी, आरएसएस की धुन पर नहीं नाचेगी।’

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बुधवार को पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक- 2022 को खारिज कर दिया जिसमें भारत को 180 देशों की सूची में सबसे निचले स्थान पर रखा गया है।

मंत्रालय ने कहा कि सूचकांक में उपयोग किए गए सूचक अनुमानों व अवैज्ञानिक तरीकों पर आधारित हैं।

अपने नटजे या अंके छुपाने की लिए सरकार अब बहारी मीडिया या ग्राफ को झूठा थेहरा रही है और तो और अपनी गलतियों को छुपाने के लिए डेटा भी छुपाया या दबया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × four =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार,...

The True Measure of Greatness: Valuing Human Life Above All

These developments are the serious challenges to the principles...