हज: दिल्ली से सोमवार को पहला जत्था होगा रवाना.

Date:

Haj 2022: दो साल बाद हज पर जाएंगे मोमिन, दिल्ली से सोमवार को पहला जत्था होगा रवाना

कोविड महामारी के चलते करीब दो साल बाद भारत से मोमिन हज के लिए सऊदी अरब जाएंगे। अभी भी कोविड प्रोटोकॉल के चलते हज के लिए भारत का कोटा करीब 79 हजार पर सीमित किया गया है। वहीं भारत सरकार की ओर से हज के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना होने से एक दिन पहले रविवार को कहा कि हज सब्सिडी वापस लिए जाने के बाद भी उन पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह इस बात का सुबूत है कि सब्सिडी के नाम पर दशकों से ‘राजनीतिक छल’ चल रहा था।नकवी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, मोदी सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सुधारों ने हज प्रक्रिया को पारदर्शी बना दिया है। पूरी हज प्रक्रिया को शत-प्रतिशत डिजिटल/आनलाइन बनाया गया है। इसमें डिजिटल हेल्थ कार्ड, ई-मसीहा स्वास्थ्य सुविधा और ई-सामान प्री-टैगिंग सुविधा शामिल है, जिसके तहत भारत में ही हज यात्रियों को मक्का-मदीना में उपलब्ध आवास/परिवहन के संबंध में सभी जानकारी दी जाती है।हज उड़ानें सोमवार सुबह दिल्ली रवानगी केंद्र से शुरू होंगी। दिल्ली से कुल 20 विमान 8,256 हज यात्रियों लेकर जाएंगे।

नकवी ने कहा कि कुल 79,237 भारतीय मुसलमान इस साल हज के लिए जा रहे हैं, जिनमें से 50 फीसदी महिलाएं हैं. उन्होंने कहा कि कुल 56,601 भारतीय मुसलमान हज कमेटी ऑफ इंडिया और 22,636 हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स (एचजीओ) के माध्यम से जा रहे हैं। अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोचीन, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर रवानगी केंद्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...