कश्मीर- शूटिंग के नाम पे टीवी कलाकार को आतंकिओ ने मारी गोली.

Date:

कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट को आतंकियों ने शूटिंग के नाम पर घर से बाहर बुलाकर गोलियां मारीं।

कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट को आतंकियों ने शूटिंग के नाम पर घर से बाहर बुलाकर गोलियां मारीं. अमरीन भट सोशल मीडिया पर सक्रिय थी. प्रतिबंध से पहले टिकटॉक पर उसके वीडियो काफी मशहूर थे. आतंकी तंजीमों को यह बात हमेशा चुभती थी. सूत्रों के अनुसार, अमरीन बतौर एक कलाकार सेना के साथ भी कार्यक्रमों में भाग लेती थी. इसी के चलते संभवत: आतंकियों ने उसे निशाना बनाया.
बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के हुशरू गांव में वीरवार को भी मातम छाया रहा. अमरीन के घर लोगों का तांता लगा हुआ था. परिवार वाले रोते बिलखते सिर्फ एक ही बात पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी बेटी का क्या कसूर था? उसे क्यों मारा गया?
उन्हें इस बात का भी मलाल था कि उनकी बेटी की हत्या के बाद कोई भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके घर हालचाल जानने तक नहीं पहुंचा. पिता खजर मोहम्मद भट ने कहा कि करीब 8 बजे का समय थ.

अमरीन भट को लहूलूहान अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया था कि इस घटना में एक्ट्रेस का 10-वर्षीय भतीजा फरहान जुबैर भी घायल हो गया. वह घटना के वक्त घर पर ही था और उसकी बांह में गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि, ”इस जघन्य अपराध में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के तीन आतंकवादी शामिल हैं. हालांकि घटना के तुरंत बाद इलाके को घेर लिया गया था और आतंकियों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नही मिला है. आतंकियों की तलाश लगातार जारी है.

अमरीन की निर्मम हत्या के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है उनके पिता का कहना है कि अंबरीन ही उनका घर चलाती थी, वह TV में काम करके कुछ पैसे कमाती थी और घर चलाने में मदद होती थी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...