भोपाल में वकीलों ने सड़क पर प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को पीटा, महिला के बाल खीचें

Date:

भोपाल में मंगलवार को कोर्ट के सामने वकीलों ने जमकर हंगामा किया, वकीलों ने हंगामे के दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों की पिटाई कर दी, इस दौरान महिला वकीलों ने सड़क से गुजर रही महिला के साथ मारपीट की, दरअसल वकील एडवोकेट दीपेश शर्मा पर हुए हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने राहगीरों के साथ मारपीट की। महिला वकील ने सड़क से गुजर रही महिला को थप्पड़ जड़े। महिला बाल खींचकर हमले की कोशिश की। स्कूटी से निकल रहे एक युवक को भी पीटा गया। पुलिस तमाशबीन बनी रही। आधे घंटे तक वकील सड़क पर हंगामा करते रहे।हंसा कॉम्प्लेक्स बीडीए कॉलोनी टीलाजमालपुरा निवासी 30 साल के वकील दीपेश शर्मा को अज्ञात लोगों ने शुक्रवार शाम सात हमीदिया अस्पताल तरफ से एक्टिवा सवार दो युवकों ने टक्कर मारने के बाद हुए विवाद में चाकू मार दिया था। घटना में दीपेश को गंभीर चोट आई है। वकीलों ने इसी के विरोध में मंगलवार को कोर्ट के सामने चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी कोठारी भी मौजूद रहे। इस दौरान वकीलों ने लोग सड़क से गुजर रहे लोगों से मारपीट कर दी, मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए। पाल में एक वकील के साथ मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को कोर्ट के सामने वकीलों ने प्रदर्शन किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 − 5 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार,...

The True Measure of Greatness: Valuing Human Life Above All

These developments are the serious challenges to the principles...