PM मोदी सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं. टोक्यो के होटल न्यू ओटानी में पीएम मोदी का भारतीय प्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी जब टोक्यो पहुंचे, तो यहां भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

पीएम मोदी के स्वागत में भारतीयों ने ‘हर हर मोदी’, ‘मोदी मोदी’, ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता का शेर’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. प्रधानमंत्री को देखकर प्रवासी भारतीय लोगों ने जय-जयकार की और भारतीय झंडा लहराया. इस दौरान एक भारतीय एक पोस्टर थामे भी नजर आया, जिसमें लिखा था, ‘जो 370 मिटाएं हैं, वो टोक्यो आए हैं.’पीएम करीब 40 घंटे जापान में रुकेंगे. वे सोमवार को कॉर्पोरेट जगत के कई प्रमुख दिग्गजों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे, जिनमें एनईसी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष नोबुहिरो एंडो, यूनीक्लो के अध्यक्ष तदाशी यानाई, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के सलाहकार ओसामु सुजुकी और सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन बोर्ड के निदेशक मासायोशी सोन शामिल हैं.

टोक्यो में 24 मई को होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस शामिल होंगे. पीएम मोदी शिखर सम्मेलन से इतर बाइडेन, किशिदा और अल्बनीज के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि जापान में क्वाड नेताओं की आमने-सामने की दूसरी शिखर वार्ता से चारों देशों के नेताओं को समूह द्वारा उठाए गए कदमों में हुई प्रगति की समीक्षा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस वार्ता से हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रम के साथ ही आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने का अवसर भी प्राप्त होगा। जापान की दो दिवसीय (23-24 मई) यात्रा पर रवाना होने से पहले मोदी ने एक बयान जारी कर कहा कि इस यात्रा के दौरान वह अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें बहु-आयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा होगी। मोदी ने कहा, ”हम क्षेत्रीय घटनाक्रम और समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर भी संवाद जारी रखेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − eleven =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Iran’s Supreme Leader Khamenei Killed in US-Israel Air Strikes

Iran’s supreme leader Ayatollah Ali Khameni, it’s Defence minister...

जयपुर मेट्रो आवश्यक सूचना

प्रेस विज्ञप्ति धुलण्डी के दिन 03.03.2026 को मेट्रो ट्रेन की यात्री...

भारतीय अध्यात्म परम्परा विश्वभर में श्रेष्ठ—राज्यपाल

राज्यपाल श्री बागडे ने 'अखिल भारतीय पूर्णवाद युवा फोरम'...

आरएसएस प्रमुख का घर वापसी अभियान तेज करने का आव्हान

-राम पुनियानी हमारे संविधान के मुताबिक देश के हर नागरिक...