ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची सर्वे टीम, सर्वे का काम शुरू

Date:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट के आदेश के बाद फिर से सर्वे को आज शुरू किया जाएगा. आज सर्वे का पांचवा दिन शुरू होने वाला है.

 17 मई को सर्वे की रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया जाना है. थोड़ी देर में ही सर्वे शुरू होना है. इस दौरान कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा के साथ स्पेशल कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह और असिस्टें कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह भी सर्वे में शामिल होंगे.

इस दौरान दीवार की वास्तुशिल्प कला, कलाकृतियां, इत्यादि चीजों को देखा जाएगा और इनके रिकॉर्ड दर्ज किए जाएंगे.ज्ञानवापी सर्वे को लेकर यूपी के वाराणसी में मस्जिद के आसपास के इलाके में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. जल्द ही वीडियोग्राफी सर्वे शुरू होगा.

याचिकाकर्ता राखी सिंह के अधिवक्ता शिवम गौर ने बताया कि आज हम अंडरग्राउंड सेल में प्रवेश करेंगे और वीडियोग्राफी शुरू करेंगे. वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए टीम पहुंच चुकी है और यहां सर्वे टीम का मोबाइल फोन फिलहाल जमा करा लिया गया है.

सुरक्षा के लिए लिहाज से पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. साथ ही विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार एंट्री प्वाइंट से पहले ही मीडिया को रोक दिया गया है. बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अचानक यह मामला उनके सामने आया है जिसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. पेपर व दस्तावेजों को देखने के बाद ही वह फैसला लेंगे कि क्या करना है.

याचिकाकर्ता राखी सिंह का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील शिवम गौर ने कहा, ”आज हम अंडरग्राउंड सेल में प्रवेश करेंगे और वीडियोग्राफी शुरू करेंगे.”

बाबरी मस्जिद के बाद अब ज्ञानपावी मस्जिद को लेकर भी दो गुटों के बीच चिंता की आशंका है, अब देखना होगा सुप्रीम कोर्ट इसपर क्या फैसला लेते हैं इस मामले में ओवसी ने पहले ही आवाज उठाई है|

अनुमन लगाया जा सकता है की वहांप र रहने वाले अधिक लोग एक गुट के हैं, तो लिहाजा है सर्वे एक तरफ अधिक झुकेगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तिब्बी कांग्रेस कैराना की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप

मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान को अभी तक भारत रत्न...

युवा बेरोजगारों के अपमान के खिलाफ आंदोलन

सीजीआई के कॉकरोच और परजीवी बयान को लेकर युवाओं...

अब सस्ता रूसी तेल बंद, क्या बढ़ेगा जनता का बोझ?

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने अस्थायी राहत देते...

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन?

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, नेशनल...