कृति खरबंदा से शादी करने के सवाल पर, पुलकित सम्राट ने कहा वह दोनों बस अच्छे दोस्तों की तरह हैं.

Date:

अभिनेता पुलकित सम्राट से सवाल पूछा गया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री कृति खरबंदा से कब शादी करने जा रहे है, इस पर अभिनेता ने सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि वह दोनों अच्छे दोस्तों की तरह रहते हैं और उनका मानना है कि कभी-कभी शादी के बाद बॉन्डिंग में बदलाव हो जाता है।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई फिल्मों ‘वीरे की वेडिंग’, ‘तैश’ और ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं, लेकिन शादी को लेकर कभी अपने विचार साझा नहीं करते।एक इंटरव्यू के दौरान पुलकित ने शादी का सवाल पूछे जाने पर कहा, “मेरा तो फंडा सिंपल है, जब तक आप बेस्ट फ्रेंड की तरह रह रहे हैं, तो चीजें बहुत आसानी से सुलझ जाती हैं। इस तरह आपका झगड़ा और प्यार दोस्तों वाला होता है। जब शादी का बात आती है, तो यह कभी-कभी दो व्यक्तियों के बीच की बॉन्डिंग को बदल देता है। जब तक आप सबसे अच्छे दोस्त की तरह है, चीजे आसान हैं, इसलिए क्यों तनाव लेना।” अभिनेता ने आगे कहा कि हम दोनों एक-दूसरे को अपने करियर में आगे बढ़ने में मदद करते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि हम दोनों साथ हैं और अभी हम ऐसे ही रहना चाहते हैं।आपको बता दें कि पुलकित ‘फुकरे 3’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वह ‘सुस्वागतम खुशमदीद’ में भी नजर आएंगे। वहीं, कृति खरबंदा इस साल एक मलयालम इंटस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह ‘अलोन’ में अभिनेता मोहनलाल के साथ दिखाई देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...