
भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया की बीती रात खार पुलिस थाने से निकलते समय शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनका कथित रूप से घेराव किया और उनकी कार पर पथराव किया।
पत्रकारों से बात करते हुए किरीट सोमैया ने कहा कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए और शिवसेना समर्थकों पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया जाना चाहिए.सोमैया ने एक ट्वीट में कहा, “मैं हैरान हूं, खार पुलिस स्टेशन के परिसर में, 50 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शिवसेना के 100 गुंडों ने मुझपर पत्थर फेंके, वो मुझे मारना चाहते थे, पुलिस कमिश्नर क्या कर रहे हैं? इतने सारे शिवेसना के माफिया गुंडे पुलिस स्टेशन में इकट्ठा कैसे हो गए?”