भारत ने चीनी नागरिकों के टूरिस्ट वीज़ा किए रद्द.

Date:

एयरलाइंस संस्था आईएटीए का कहना है कि भारत की ओर से “चीन के नागरिकों को जारी किए गए टूरिस्ट वीज़ा अब मान्य नहीं हैं”

हालांकि शीर्ष सरकारी अधिकारियों का कहना है कि भारत अभी भी चीनी नागरिकों को व्यापार, रोजगार, राजनयिक और आधिकारिक वीज़ा दे रहा है.

चीनी पर्यटकों को वीज़ा ना देने का भारत का फ़ैसला भी चीन के उस क़दम के मद्देनजर आया है, जिसमें चीन ने 20,000 से अधिक भारतीय छात्रों को कोविड के कारण चीन छोड़कर आने के बाद अब तक वापस चीन लौटने की अनुमति नहीं दी है.

चीन ने थाईलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के छात्रों को लौटने की अनुमति दे दी है लेकिन भारतीय छात्रों को वेटिंग में रखा गया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के भारत दौरे के समय इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन बीजिंग ने अभी तक इस पर जवाब नहीं दिया है.जापान और अमेरिका के नागरिकों को जारी किए गए वीज़ा को छोड़कर, 10 साल की वैधता वाले भारतीय टूरिस्ट वीज़ा भी अब मान्य नहीं हैं.

आईएटीए नियमित रूप से अपडेट जारी करता है ताकि एयरलाइंस को पता चले कि किन देशों के नागरिकों को किस वीज़ा पर किन देशों में उड़ान भरने की अनुमति है.अख़बार लिखता है, यूके और कनाडा उन देशों में से हैं जिनके नागरिक ई-टूरिस्ट वीज़ा पर भारत नहीं आ सकते हैं, लेकिन उन देशों में भारतीय मिशनों की ओर से जारी नियमित पेपर वीज़ा पर वो भारत आ सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...