
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी का नाम खूब सुर्खियों में छाया हुआ है. बच्ची के जन्म के तीन महीने बाद अब उनकी बेटी का नाम सामने आया है जो कि कई मायनों में खास है. पहले को हर कोई कंफ्यूज हो गया कि आखिर प्रियंका ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास क्यों रखा लेकिन अब हम आपको बताते हैं कि आखिर ये प्रियंका के लिए कैसे खास है. प्रियंका चोपड़ा की मां का नाम है मधु मालती चोपड़ा. ऐसे में प्रियंका ने अपनी मां के नाम से इंस्पायर होकर बेटी का नाम भी मालती ही रखा है. इसके साथ ही प्रियंका जहां हिंदू तो वहीं निक क्रिश्चियन है और बेटी के नाम में ये दोनों ही साफ झलकते हैं. क्रिश्चियन होने के नाते पीसी ने बेटी का नाम में मैरी जोड़ा है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के सरनेम में भी दोनों का सरनेम रखा है. प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम के मतलब की बात करें तो मालती एक संस्कृत शब्द है जिसका मतलब होता है खुशबू वाला फूल या चांद की रोशनी. वहीं मैरी एक लैटिन शब्द है जिसका मतलब है स्टार ऑफि सी. बता दें कि जेसस क्राइस्ट की मां का नाम भी मैरी था. ऐसे में पीसी रकी बेटी का नाम काफी ख़ास है.
Times Of Pedia Times of Pedia TOP News | Breaking news | Hot News | | Latest News | Current Affairs
