अहमदाबाद पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ढोल, नगाड़े बजाकर किया गया स्वागत

Date:

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज से दो दिवसीय भारत दौरा शुरू हो रहा है. वह गुजरात से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे. ब्रिटिश पीएम के लिए एक मेगा रोड शो का आयोजन किया गया था। उनके काफिले का स्वागत ढोल, बांसुरी और तालियों की गड़गड़ाहट से किया गया। गाड़ी में बैठे जॉनसन ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया।

बोरिस जॉनसन गुजरात के वडोदरा के हलोल में बुलडोजर बनाने वाली यूनिट का उद्घाटन करेंगे. ये यूनिट बुलडोज़र समेत कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के दूसरे उपकरण बनाने वाली कंपनी जेसीबी का है. आम तौर पर निर्माण क्षेत्र में काम आने वाली इस मशीन के बारे में हो रही चर्चा किसी बड़े कंस्ट्रक्शन परियोजना को लेकर नहीं बल्कि राजनीतिक कार्य में इसके इस्तेमाल पर अधिक हो रही है. ब्रिटिश मूल की कंपनी जेसीबी का भारत में ये छठा प्लांट है. इस प्लाट को बनाने में करीब 650 करोड़ रुपये की लागत आई है. भारत में बीते 40 सालों से अधिक वक़्त से मौजूद ब्रिटिश मूल की कंपनी जेसीबी अपनी छठी उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेगी. करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से इस प्लांट को गुजरात के हलोल में स्थापित किया गया है. गुरुवार सुबह अहमदाबाद पहुंच रहे बोरिस जॉनसन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हलोल में जेसीबी प्लांट का दौरा करेंगे. कंपनी के अनुसार भारत में बीते तीन सालों के दौरान बुलडोज़र समेत उसके उपकरणों की बिक्री में खासी बढ़ोतरी हुई है.

जॉनसन मुंबई में कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. ब्रिटिश पीएम जॉनसन आज गुजरात में साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे और फिर गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर में भी जाएंगे. इसके बाद वो 22 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. बोरिस जॉनसन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच राजनियक मसलों के अलावा रणनीतिक रक्षा और आर्थिक साझेदारी को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आरएसएस-भाजपा और अमेरिका की दासता की ओर बढ़ता भारत

स्वतंत्रता के बाद भारत की  विदेश नीति गुटनिरपेक्षता के...

वेबवार्ता द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन

पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका समाधान ज़रूरी:...

शिक्षकों को भूसा इकठ्ठा करने पर क्यों लगाया?

उत्तर प्रदेश का शहर बरैली पिछले कई बरसों से...

Human Rights vs Funding: 558 UP Madrasas Case

Human Right never intersects with financial transactions: understanding law...