माधवन के बेटे वेदांत ने फिर किया कमाल, डेनिश ओपन में जीता गोल्ड मेडल

एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने एक बार फिर उनका नाम रोशन किया है. स्विमर वेदांत ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुए डेनिश ओपन के मेंस 800 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल जीता है.

जीत पर गदगद माधवन ने बेटे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “गोल्ड! आप सभी की दुआओं और भगवान के आशीर्वाद से जीत का सफर जारी है. आज 800 मीटर में गोल्ड. पूरी टीम का शुक्रिया.”एक्टर अक्षय कुमार और कीर्ति सुरेश ने माधवन को बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.