दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श कोरोना वायरस से संक्रमित.

Date:

आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सोमवार को बताया गया है कि मिशेल मार्श का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मार्श में कोरोना के कुछ लक्षण दिखे थे, जिसके बाद उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया। मिशेल मार्श अगले 10 दिन तक टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे। मिशेल के अलावा दिल्ली के सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों का परीक्षण पॉजिटिव आया है। जिन दो अन्य का टेस्ट पॉजिटिव आया है उनमें टीम के चिकित्सक अभिजीत साल्वी और टीम का मालिशिया शामिल हैं। दोनों अपने कमरों में आइसोलेट हैं। कुछ दिन पहले टीम फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मार्श की सेहत पर करीब से नजर रखे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोमनाथ: इतिहास या सियासी मंच?

धार्मिक स्थल कोई भी हो, या किसी भी मज़हब...

Understanding the Position of Indian Muslims

Citizenship Concerns and Documentation Reality: Understanding the Position of...

चुनावी शोर के बाद संकट का दौर!

ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के...

“चुनाव खत्म, अब त्याग शुरू? तेल संकट पर सरकार घिरी”

क्या भारत किसी बड़े तेल संकट की दहलीज़ पर...