
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2183 नए मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना के मामलों में ये बड़ा उछाल है. इससे पहले कल सुबह के अपडेट के अनुसार 24 घंटे में 1150 केस आए थे. ऐसे में ये उछाल 89.8 प्रतिशत का है. हाल के दिनों में दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कोरोना के मामलों में तेजी आई है.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 186.54 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. देशभर में पिछले कुछ दिनों कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी. लेकिन हाल के दिनों में फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. जिस वजह से सरकार की चिंता भी बढ़ने लगी है. एक और जहां कोरोना के मामलों में कमी देख कई राज्यों ने कोविड पाबंदियों को हटा लिया. वहीं हाल ही में बढ़ते कोरोना के मामले एक बार फिर से तमाम राज्यों की सरकारों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं.
Times Of Pedia Times of Pedia TOP News | Breaking news | Hot News | | Latest News | Current Affairs
