बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधे।

Date:

 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ सात फेरे पूरे हो गए हैं और अब वे औपचारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं.

मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में दोनों ने पंजाबी रीति रिवाज से सात फेरे लिए. उनके शादी समारोह में दोनों के फैमिली मेंबर्स और निजी मित्र शामिल रहे. शादी कपूर खानदान के जाने-पहचाने अंदाज के अनुसार धूम-धड़ाके वाली रही. दोनों परिवारों से मिलाकर कुल 50 लोगों ने शादी में शिरकत की.

शादी में रणबीर की बुआ रीमा जैन, आलिया के पिता महेश भट्ट, आलिया की बहन पूजा भट्ट, भाई राहुल, रणबीर की कजिन करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, करण जौहर, अयान मुखर्जी आदि भी शादी में पहुंचे थे.

आलिया रणबीर की शादी कड़े सिक्योरिटी इंतजाम के बीच की गई. यहां सुरक्षा की जिम्मेदारी मुंबई की एक सिक्योरिटी फर्म ‘फोर्स 9-11’ को दी गई थी.

वहीं, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में सामने आया है कि रणबीर और आलिया को शादी की तस्वीरों के लिए एक ओटीटी कंपनी ने बड़ा ऑफर दिया है, जिसके चलते गोपनीयता बनाई जा रही है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रणबीर-आलिया की उस ओटीटी कंपनी से 90-110 करोड़ रुपये में डील हुई है। हांलाकि यह सही है या फिर महज अफवाह, जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...