मुंबई में रेड अलर्ट, रिहाय‍शी भवन गिरने से 11 लोगों की मौत

Date:

महाराष्ट्र में मॉनसून की भारी वर्षा के बाद मुंबई और पड़ोसी जिलो में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से मुंबई के अधिकांश हिस्सों में पानी भर गया है। सड़क पर यातायात बाधित है और सब-वे बंद कर दिये गए हैं। रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा है। मुंबई के मिलान, खार, अंधेरी और मलाड सब-वे दो फुट से भी अधिक पानी भरने के कारण बंद कर दिये गए।

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिये रेड अलर्ट जारी कर आज भी मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

कोंकण जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट अगले चार दिनों तक प्रभावी रहेगा। पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में शनिवार और रविवार के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विदर्भ क्षेत्र में, भंडारा, गोंडिया और गढ़चिरोली जिलों में रविवार के लिए चेतावनी जारी की गई है।

हमारे संवाददाता ने बताया कि मॉनसून के अगले 48 घंटों के दौरान तेलंगाना, आध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की संभावना है।

इस बीच, मुंबई के उपनगरीय मलाड के मालवानी इलाके में एक रिहाइशी इमारत गिरने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। भारी वर्षा के कारण कल रात लगभग ग्यारह बजे यह हादसा हुआ। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अग्निशमन कर्मी घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य में लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आरएसएस-भाजपा और अमेरिका की दासता की ओर बढ़ता भारत

स्वतंत्रता के बाद भारत की  विदेश नीति गुटनिरपेक्षता के...

वेबवार्ता द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन

पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका समाधान ज़रूरी:...

शिक्षकों को भूसा इकठ्ठा करने पर क्यों लगाया?

उत्तर प्रदेश का शहर बरैली पिछले कई बरसों से...

Human Rights vs Funding: 558 UP Madrasas Case

Human Right never intersects with financial transactions: understanding law...