650 करोड़ की अघोषित आय की बड़ी रक़म का पर्दा फ़ाश , बीजेपी के नेता का दामाद निकला जमाखोर

Date:

एक बार फिर भाजपा नेता के दामाद के घर आयकर विभाग की छापेमारी

650 करोड़ की अघोषित आय की बड़ी रक़म का पर्दा फ़ाश , बीजेपी के नेता का दामाद निकला जमाखोर

बेंगलुरु। भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एमएम कृष्णा के दामाद के व्यापारिक और आवासीय कुल 25 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा जिसमें 650 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। आयकर अधिकारियों की यह कार्रवाई 21 सितंबर से 24 सितंबर तक चार दिनों तक लगातार चली । इस दौरान ही इनकम टैक्स अधिकारियों को इस रक़म से सम्बंधित कागजात मिले हैं, जिससे 650 करोड़ रुपये की बड़ी आय का खुलासा हुआ है।

याद रहे वह कैफे कॉफी डे रिटेल चेन के मालिक हैं। इस ग्रुप की कंपनियां कॉफी, पर्यटन और आईटी के क्षेत्र में काम करती हैं।एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक, मुंबई और चेन्नई में कैफे कॉफी डे और उसके ग्रुप से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी करके बरामद दस्तावेजों से करीब 650 करोड़ रुपये की काले धन का खुलासा हुआ है।

आयकर अधिकारियों के मुताबिक पिछले चार दिनों में सीसीडी के मालिक वी जी सिद्धार्थ के बेंगलुरु, चिकमंगलुरु, हासन और मैसूरू समेत पूरे कर्नाटक स्थित दफ्तरों और आवासीय परिसर में छापेमारी का काम चला ।

अपने पाठकों को बता दें की कृष्णा 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। उसके बाद वो केंद्र की यूपीए सरकार में विदेश मंत्री बनाए गए थे। अभी हाल ही में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। मुख्यमंत्री से हटने के बाद कृष्णा 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे हैं। देखना यह है की चोर बाज़ारी और काले धन से देश को मुक्त करने का दावा करने वाली बीजेपी और मोदी जी इस कामयाबी को कैसे देखेंगे और क्या फैसला लेते हैं ?टॉप ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...