56 इंच सीने से 32 इंच की कमर ज़्यादा बेहतर – बीजेपी सांसद

Date:

पटना। बिहार के पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर तंज कसा है। इस बार उनके निशाने पर पीएम मोदी के 56 इंच के सीने वाला बयान आया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना के एसएसपी की तारीफ में मोदी के 56 इंच के सीने वाले बयान पर तंज कसा।

 

दरअसल पटना के एसएसपी मनु महाराज ने दिल्ली के दो व्यापारी भाईयों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सफलतापूर्वक छुड़वाया था। जिसके बाद बीजेपी सांसद एसएसपी के कायल हो गए हैं। घटना 2 दिन पहले की है जब लखीसराय के जंगलों में एक बेहद ही चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन के तहत पटना हवाई अड्डा से अगवा किए गए दिल्ली के दो व्यापारी भाईयों को पुलिस ने 10 घंटे लंबे चले ऑपरेशन के बाद रिहा करवाया।


इस ऑपरेशन की सफलता के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर के माध्यम से पटना एसएसपी मनु महाराज की तारीफों के पुल बांध दिए और कहा कि भले ही उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा 56 इंच का सीना ना हो लेकिन उन्होंने अपने 32 इंच कमर के बदौलत अपहरणकर्ताओं के हौसलों को पस्त कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...

बिहार के नालंदा में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल सचिवालय लोकभवन, राजस्थान जयपुर, 31 मार्च।Press Release:/ राज्यपाल श्री हरिभाऊ...

Education and harmony must go hand in hand” – Dr Khwaja

Free Coaching for One Year and Inter Faith Message...