श्रीलंका में ईसाईयों के पर्व ईस्टर के मौके पर कोलंबो दहला 160 से ज़्यादा कि मौत 320 घायल

Date:

श्रीलंका के चर्च और होटल धमाकों से देहल उठे 150 से ज़्यादा के मारे जाने और 300 से अधिक घायल की खबर

श्रीलंका में ईसाईयों के पर्व ईस्टर के मौके पर कोलंबो समेत कई जगहों से 8 सीरियल बम धमाकों की खबरें आरही हैं. रविवार की सुबह कई चर्च और होटलों में रखा गया था प्रार्थना का आयोजन 

कोलंबो: श्रीलंका में ईसाईयों के बड़े पर्व ईस्टर के मौके पर कोलंबो समेत कई जगहों से धमाकों के दुखद समाचार आ रहे हैं . चर्च समेत अलग-अलग हिस्सों में सिलसिलेवार तरीके से धमाकों से श्रीलंका रविवार की सुबह अचानक दहल उठा. बताया जा रहा है कि जब श्रीलंका में ईस्टर के इस बड़े त्यौहार पर प्रार्थना का कार्यक्रम शुरू होने वाला था लोग भारी तादाद में होटलों और चर्चों के बाहर इकठ्ठा हो रहे थे तभी अलग-अलग 8 जगहों पर धमाके हुए हैं.

कोलंबो पुलिस के मुताबिक, यह ब्लास्ट तीन चर्च और तीन होटलों में हुए हैं. पुलिस ने बताया है कि विस्फोट राजधानी के कई आलीशान होटलों और एक चर्च में हुआ है, जबकि दो अन्य धमाके कोलंबो के बाहर चर्च में हुए हैं.श्रीलंका पुलिस ने यह भी बताया कि हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है. तीन अन्य विस्फोट पंच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुआ.

सूत्रों के हवाले से पता चला कि पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान गिरजाघरों में हुआ.बताया जा रहा है कि ये धमाके इतने ज़ोरदार थे की इंसानी जिस्मों के टुकड़े चारों ओर बिखर गए .

आपको बता दें ,श्रीलंका के इतिहास में यह सबसे भयानक हमलों में से एक हैं . आर्थिक सुधार एवं लोक वितरण मंत्री हर्ष डि सिल्वा ने कहा, ‘विदेशी लोगों समेत कई लोग मारे गए हैं.’ इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है.

आपको याद होगा श्रीलंका में पूर्व में लिट्टे (एलटीटीई) आतंकी संगठन के चलते इस प्रकार के कई हमले किए गए थे . हालांकि बताया जाता है की 2009 में लिट्टे का पूरी तरह से खात्मा हो गया है .तो अब ये धमाके करने वाले किस संगठन के वेस्टेड इंट्रेस्ट यहाँ से जुड़े हैं . राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. सिरिसेना ने कहा, ‘मैं इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में हूं. सुरक्षाबलों को सभी जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.’

श्रीलंका में हुए सीरियल विस्फोटों पर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में हूं. हम स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं.

कृपया आएं और मदद करें

कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल के प्रवक्ता डॉक्टर समिंदि समराकून ने बताया कि 300 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कटुवापितियूत्या के सेंट सेबैस्टियन चर्च से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, ‘हमारे गिरजाघर पर बम हमला , कृपया आएं और मदद करें.

एक मंत्री ने बताया कि श्रीलंका की सरकार ने आपात बैठक बुलाई है. सभी आपातकालीन कदम उठाए गए हैं और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. हर्ष डि सिल्वा ने कहा, ‘‘ बेहद भयावह दृश्य, मैंने लोगों के शरीर के अंगों को इधर-उधर बिखरा देखा. आपातकालीन बल सभी जगह तैनात हैं.’

श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा है ‘कोलंबो और बट्टीकालोआ में धमाके की खबरे हैं. हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. मदद या किसी जानकरी के लिए भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: +94777903082 +94112422788 +94112422789. श्रीलंका के नंबरों के अलावा इन भारतीय नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं: +94777902082 +94772234176 .

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी श्रीलंका में रविवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में बर्बरता के लिए कोई स्थान नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस द्वीप राष्ट्र की जनता के साथ है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,‘श्रीलंका में हुए भयावह विस्फोटों की निंदा करता हूं. हमारे क्षेत्र में इस प्रकार की बर्बरता के लिए कोई स्थान नहीं है.’ उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता से श्रीलंका के लोगों के साथ है. पीएम मोदी ने कहा मारे गए लोगों के परिजन के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं तथा घायलों के लिए हमारी प्रार्थनाएं हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...