गाय, नीलगाय से इतनी ही सहानुभूति है तो उन्हें शाखाओं में रखें : नीतीश

Date:

गाय के नाम पर भाजपा और संघ देश को  बांटने  और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिये हम चाहते हैं कि संघ मुक्त देश बने.’

कानपुर:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर घाटमपुर में जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए थे , उन्होंने  सभा में कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गाय और नीलगाय की रक्षा की बात करता है. यदि  गाय और नीलगाय से इतनी ही सहानुभूति हैं, तो  संघ (आरएसएस) और भाजपा को  चाहिए  की  उन्हें  अपनी शाखाओं में रखें. इन्हें सड़कों पर लावारिस  न छोड़े,  जिससे इंसानो  को   परेशानी भी  न  हो  और  उनकी  भी  रक्षा  हो सके , आये दिन सड़क पर पड़ी गायों को ज़ख़्म आते रहते हैं .

नीतीश कुमार ने शराबबंदी का एजेंडा लेकर उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने की बात करते हुए शनिवार को कानपुर में कहा कि गाय और नीलगाय की रक्षा की बात करने वाले इसे सड़क पर ना छोड़ें.

नीतीश ने कहा, ‘संघ और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं. भाजपा, संघ का ही एक चेहरा है. जेडीयू कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के जूते की फोटो ले और उन्हें दिखाकर पूछे कि वह किस चमड़े के जूते पहने हैं. गाय के नाम पर भाजपा और संघ देश को  बांटने  और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिये हम चाहते हैं कि संघ मुक्त देश बने.’

नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह प्रदेश में शराबबंदी पूरी तरह से लागू करे. प्रदेश का विधानसभा चुनाव तो जेडीयू रिहर्सल के तौर पर लड़ रही है, हमारा मकसद यहां अपना आधार मजबूत करना है. उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में हमारी लड़ाई समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी से है. हमारी नजर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है, जिसमें हम मजबूती से उतरेंगे और भाजपा का मुकाबला कर देश को आरएसएस मुक्त,भयमुक्त तथा मज़बूत भारत के निर्माण में लगेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...