रोहिंग्या के बेगुनाह इंसानों पर अत्याचार निंदनीय, विरोध प्रदर्शनों और रैलियों का सिलसिला जारी

Date:

नई दिल्ली 17 सितम्बर 2017

पाॅपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया की कोशिशों से विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों और शख़्सियतों का संयुक्त प्रर्दर्शन;

मंडी हाउस से जंतर मंतर तक निकाली रैली

म्यांमार के पीड़ित रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहुत ही खराब हालात से दोचार रोहिंग्या मुसलमान दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। यह लोग अपने देश से अपनी जानें बचाकर पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। लेकिन उनकी दुर्दशा पर उन देशों को बिल्कुल भी दया नहीं आ रही है और वे उन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताकर फिर से उसी अत्याचार का शिकार बनने के लिए उन्हें वापस उनके देश म्यांमार भेज देना चाहते हैं, जिससे बचकर उन्होंने यहाँ शरण लिया है। इसीलिए इन पीड़ित इंसानों को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग को लेकर पाॅपुलर फ्रंट की कोशिशों से विभिन्न संगठनों ने संयुक्त प्रदर्शन किया और मंडी हाउस से जंतर मंतर तक एक विशाल रैली का आयोजन किया। जिसमें जामिया नगर, मुल्ला काॅलोनी, जाफराबाद, सीलमपुर, अगर नगर, त्रिलोकपुरी, सुल्तानपुरी एवं दिल्ली के विभिन्न इलाकों से लगभग एक हज़ार से अधिक लोगों ने भाग लिया। जिनमें बच्चे, नौजवान और बुज़ुर्ग सभी शामिल थे।


इस विरोध रैली में म्यांमार सरकार तथा बौद्धों के द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों पर जारी अत्याचार की कड़ी निंदा करते हुए म्यांमार सरकार से यह मांग की गई कि वह रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार करना बंद करे और उन्हें देश में बराबर के अधिकार दे। साथ ही प्रदर्शन में भारत सरकार से भी यह मांग की गई कि वह शरणार्थियों को वापस उनके देश भेजने की बात न करे और लोकतांत्रिक मूल्यों का ख़्याल करते हुए उनको हर संभव सुविधा प्रदान करे। इसके अलावा मानवाधिकार के आधार पर उनके साथ मानवता का बर्ताव करे और उनकी हर संभव सहायता करे। साथ ही भारत सरकार, म्यांमार सरकार को उसके गैरइंसानी रवैये से रोकने के लिए उस पर कूटनीतिक दबाव डाले।

गुलफाम हुसैन
सचिव, दिल्ली प्रदेश
पाॅपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संभल की मस्जिद में नमाजियों की संख्या पर नहीं लगेगी पाबंदी

नमाज़ में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं...

Sri Lanka makes Wednesdays off to conserve fuel amid shortages.

Sri Lanka has declared every Wednesday a public holiday...

Afghanistan says 400 killed in Pakistan strike on Kabul hospital

EDITED: ALI AADIL KHAN Kabul : Afghanistan has accused Pakistan...

Donald Trump slams allies for rejecting Hormuz security appeal

Meanwhile, Iranian officials have contacted the president’s Middle East...