ऊना के लमलेहड़ी में स्कूल बस पलटी, 4 बच्चे घायल.

Date:

ऊना के लमलेहड़ी में स्कूल बस पलट गई। हादसे में चार बच्चों को चोटें आई है। इनका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। बस में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। स्कूल में छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।। बच्चों के अभिभावक भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि हादसे में चार बच्चे घायल हुए हैं जिनका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को डेढ़ बजे के बाद ऊना के एक निजी स्कूल की मिनी बस छोटे बच्चों को संतोषगढ़ रोड स्थित रामपुर और साथ लगते गांवों में घर छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी बीच रामपुर गांव में मुख्य मार्ग पर पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पहले की स्कूल मिनी बस का चालक संभल पाता। सड़क किनारे साथ लगते नाले में मिनी बस के टायर जा धंसे। मिनी बस एक तरफ झुक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव करते हुए तत्काल बच्चों को वाहन से निकाला। उसके बाद वाहन के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। हादसे में एक बच्चे को ज्यादा चोटें आई हैं। एएसपी प्रवीन कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seven + six =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...