ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय के अनुसार वीडियो साझा करने वाली इस साइट ने अभिभावकों की सहमति के बिना 13 वर्ष से कम उम्र के के बच्चों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया।
टिकटॉक पर 13 वर्ष से कम उम्र के एक करोड़ चालीस लाख बच्चों के आंकड़े को अवैध रूप से प्रोसेस करने के लिए उस पर एक करोड़ 27 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।
सूचना आयुक्त कार्यालय ने कहा कि टिकटॉक पर एकाउंट बनाने की उम्र सीमा कम से कम 13 साल है, बावजूद इसके बहुत से बच्चे इस वीडियो साइट को देख रहे थे।
सूचना आयुक्त कार्यालय ने कहा कि बच्चों के आंकड़ों का इस्तेमाल उन्हें ट्रैक करने और उनकी प्रोफाइल बनाने के लिए किया जा सकता है। इस साइट का इस्तेमाल बच्चों को हानिकारक या अनुचित सामग्री देने के लिए किया जा सकता है।
Please follow and like us:
Times Of Pedia Times of Pedia TOP News | Breaking news | Hot News | | Latest News | Current Affairs
