उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद संजय राउत का छलका दर्द

Date:

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे को लेकर संजय राउत ने शेयर किया स्केच

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बीते दिनों उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. यही नहीं उन्होंने सीएम पद के साथ-साथ विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ दी है. अब इस मामले में संजय राउत ने कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुआ है. यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है. हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे. उन्होंने आगे कहा, कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, तो हम भावुक हो गए. उद्धव ठाकरे पर सभी का भरोसा है. हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं. सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है.

फेसबुक लाइव पर उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अपनी ही पार्टी के लोगों के विद्रोह से वो आहत हैं. कुछ लोग कहेंगे कि उनकी आवाज कांप रही है, ये कोरोनावायरस की वजह से है. उन्होंने कहा, ‘मैं शिवसैनिकों का साथ खड़ा रहने के लिए धन्यवाद व्यक्त करता हूं. जो शिवसेना की वजह से राजनीतिक रूप से बढ़े वे असंतुष्ट हैं जबकि जिन्हें कुछ नहीं मिला वे निष्ठावान हैं. (सरकारी आवास छोड़कर) ‘मातोश्री’ में आने के बाद कई लोग आ रहे हैं और कह रहे हैं कि आप लड़ो, हम आपके साथ हैं… हमने जिन्हें दिया, सब कुछ दिया, वे नाराज़ हैं, और जिन्हें नहीं दिया, वे आज साथ हैं.  हम जो कुछ भी करते हैं, वह शिवसैनिकों, मराठी मानूस और हिन्दुत्व के लिए ही करते हैं.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिहार के नालंदा में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल सचिवालय लोकभवन, राजस्थान जयपुर, 31 मार्च।Press Release:/ राज्यपाल श्री हरिभाऊ...

Education and harmony must go hand in hand” – Dr Khwaja

Free Coaching for One Year and Inter Faith Message...

Judaism, Zionism, and the Politics of Perception

Beyond the Narrative: Judaism, Zionism, and the Politics of...

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...