सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला !

Date:

Sukhbir Badal: सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला… अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के गेट पर फायरिंग, मची अफ़रा तफ़री

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से सेवा की धार्मिक सजा सुनाई गई है। बुधवार को उनकी सजा का दूसरा दिन था। इसी दाैरान उन पर गोली चलाई गई।

पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर बादल पर हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर में उन पर गोली चलाई गई है, हालांकि वे सही सलामत हैं। वे श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे।


पुलिस ने आरोपी नारायण सिंह चाैरा को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, हमलावर नारायण सिंह चाैरा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रहा है।पुलिस ने आरोपी नारायण सिंह चाैरा को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, हमलावर नारायण सिंह चाैरा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रहा है।बताया जाता है चौरा ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग ली है . 

साढ़े नाै बजे वारदात को अंजाम दिया गया
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे सुखबीर सिंह बादल घंटाघर की तरफ श्री हरमंदिर साहिब के गेट के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक शख्स आया और उसने पिस्तौल से गोली चला दी। हरकत में आते हुए सुखबीर के सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ ऊपर कर दिया जिससे गोली हवा में चल गई।

इसके तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने सुखबीर सिंह बादल को सुरक्षा घेरे में ले लिया और आरोपी को पकड़ लिया।इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी तैनात थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत में दहशत का माहाैल पैदा हो गया। हमले की सूचना के बाद सुखबीर बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत काैर बादल भी श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं।

डेरा बाबा नानक का है आरोपी
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नारायण सिंह चाैरा के ताैर पर हुई है। आरोपी डेरा बाबा नानक का है और वह दल खालसा से संबंधित बताया जा रहा है।बता दें कि सुखबीर बादल के पैर में फ्रैक्चर है, इसलिए वे कुर्सी पर बैठकर सेवा निभा रहे हैं।

मंगलवार को भी स्वर्ण मंदिर में आया था आरोपी
सूत्रों के अनुसार, आरोपी मंगलवार को भी श्री हरमंदिर साहिब में घूमता देखा गया था। वहीं खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट थी और उस पर नजर रख रही थी। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुखबीर बादल की सुरक्षा में कोताही बरती है।

वहीं एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सुखबीर बादल को उचित सुरक्षा दी गई थी। हमलावर कल भी यहां था…आज भी उसने सबसे पहले गुरु जी को नमन किया। गोली किसी को नहीं लगी है।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हमारे पुलिस कर्मियों की सतर्कता और तैनाती के कारण, इस हमले को नाकाम बना दिया गया।

नारायण सिंह चौरा का कई अलग अलग मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के लिए तैनाती खतरे की आशंका के अनुसार की जाती है। चौरा के पास से हथियार बरामद किए गए थे, हम रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। पुलिस की जांच के बाद अगली रिपोर्ट जारी की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Judaism, Zionism, and the Politics of Perception

Beyond the Narrative: Judaism, Zionism, and the Politics of...

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...

Donald Trump के ख़िलाफ़ US में भड़क उठे प्रदर्शन

Edited by Maroof Raza अमेरिका के कई बड़े शहरों में...

اسلام آباد میں مسلم ملکوں کے وزرائے خارجہ کا مشاورتی اجلاس

پاکستان کی میزبانی میں سعودی عرب، مصر اور ترکیہ...