शुभमन गिल का धमाकेदार शतक , भारत की शानदार जीत

Date:

शुभमन गिल का टेस्ट और वनडे के बाद T20 में भी जलवा, तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने; विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा

शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 126 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 63 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए। शुभमन गिल ने पहले 50 रन 35 और अगले 50 रन महज 19 गेंद में बनाए।

पढ़े बजट 2023 की ख़ास रिपोर्ट –पैन कार्ड दिखाके दे सकेंगे वोट , जानें बजट से जुड़ी 8 बड़ी बाते

भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने एक फरवरी 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा। गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बने। शुभमन गिल से पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

शुभमन गिल

देखिए देश के अहम् मुद्दों पर सवाल अली आदिल कान के साथ – धर्म की ज़हरीली घुट्टी से विकास बीमार 

यही नहीं,  गिल टी20 इंटरनेशनल मैच की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट कोहली ने 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल नाबाद 122 रन की पारी खेली थी।

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 208 रन की पारी खेली थी।  गिल तब वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने थे। अब वह टी20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

शुभमन गिल T20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले 8वें भारतीय

गिल टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले 8वें भारतीय क्रिकेटर हैं। गिल से पहले सुरेश रैना (एक शतक), रोहित शर्मा (4 शतक), केएल राहुल (2 शतक), दीपक हुड्डा (एक शतक), विराट कोहली (एक शतक), सूर्यकुमार यादव (3 शतक) और हरमनप्रीत कौर (एक शतक) यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 235 रन का लक्ष्य

गिल के शानदार शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 20 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंद में 44, सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंद में 24 और हार्दिक पंड्या ने 17 गेंद में 30 रन की पारियां खेलीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Not Heroes, Not Holy: A Rational Perspective on Modern Conflict

Wisdom demands that we rise above personalities and propaganda....

आस्था, बाबा और तार्किकता को विदाई

आसाराम बापू बलात्कार के मामले में सजा काट रहे...

कौन है साध्वी निरंजन ज्योति जिनको बड़ी ज़िम्मेदारी?

साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के...