दूसरे अभ्यास मैच में 10 रन से जीता भारत, बल्लेबाज पूरी तरह फेल

Date:

इंग्लैंड दौरे पर भारत की मुख्य टीम एजबेस्टन में टेस्ट मैच खेल रही है और तीन दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत मजबूत स्थिति में है। वहीं, आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली टीम इंग्लैंड में अभ्यास मैच खेल रही है।

दूसरे टी20 अभ्यास मैच में भारतीय टीम को 10 रन से जीत मिली है। इस मैच में हर्षल पटेल ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया में जीत में सबसे अहम योगदान दिया।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे। इसके जवाब में नॉर्थैम्पटनशायर की टीम 139 रन पर ही सिमट गई और भारत टीम ने यह मैच तीन गेंद रहते अपने नाम कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन पवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और सूर्यकुमार यादव भी जल्दी आउट हो गए।

आठ रन के स्कोर पर भारतीय टीम के तीन विकेट गिर चुके थे। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान दिनेश कार्तिक ने भारत की पारी को संभाला। किशन ने टेस्ट वाले अंदाज में 20 गेंदों में 16 रन बनाए। वहीं, कार्तिक 26 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर भी 22 गेंद में सिर्फ 20 रन बना पाए।

हर्षल पटेल ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया और 36 गेंद में 54 रन की पारी खेली। उनके अर्धशतक की बदौलत भारत का स्कोर 149 रन तक पहुंचा। नार्थैम्पटनशायर के ब्रैंडन ग्लोवर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। बक और फ्रेडी हेल्ड्रिक को दो-दो विकेट मिले।

भारत के दो अहम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर सिर्फ 27 रन बनाए।150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थैम्टनशायर की टीम के लिए जीत हासिल करना आसान था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया। 11 रन के स्कोर पर भारत को पहला विकेट मिला और पावरप्ले के अंदर भारतीय टीम को चार विकेट मिल चुके थे। हालांकि, नॉर्थैम्पटनशायर के बल्लेबाजों ने शुरुआती छह ओवरों में ही 49 रन बना लिए थे, लेकिन विकेट गिरने की वजह से बाद में यह टीम कुछ खास नहीं कर पाई। सैफ जैब ने सबसे ज्यादा 33 और एमिलो गे ने 22 रन की पारी खेली। अंत में यह टीम 19.3 ओवर में 139 रन पर सिमट गई और भारत ने 10 रन से मैच जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...

Donald Trump के ख़िलाफ़ US में भड़क उठे प्रदर्शन

Edited by Maroof Raza अमेरिका के कई बड़े शहरों में...

اسلام آباد میں مسلم ملکوں کے وزرائے خارجہ کا مشاورتی اجلاس

پاکستان کی میزبانی میں سعودی عرب، مصر اور ترکیہ...

Not Heroes, Not Holy: A Rational Perspective on Modern Conflict

Wisdom demands that we rise above personalities and propaganda....