RCB की शानदार जीत , राजस्थान प्लेऑफ से लगभग बाहर

Date:

RCB ने राजस्थान को 112 रन से हराकर अपनी स्थिति और मज़बूत कर ली है,और अपने नेगेटिव रन रेट को भी पॉज़िटिव कर लिया है.

RCB

बैंगलोर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रनों की चुनौती पेश की थी. लेकिन राजस्थान की टीम सिर्फ 59 रनों पर ढेर हो गई. राजस्थान की  उनके घरेलू मैदान पर यह लगातार तीसरी हार है.

अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैदान पर उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR) को 112 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ अब प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं.

गणितीय समीकरणों में उसके पास भले अभी भी चांस है लेकिन इसकी संभावना नामुमकिन ही है. रॉयल चैलेंजर्स ने उसके सामने यहां 172 रनों की चुनौती पेश की थी, लेकिन अब तक दमदार दिख रही राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग बुरी तरह चरमरा गई और पूरी टीम सिर्फ 59 रनों पर ढेर हो गई.

RCB

रॉयल्स की ओर से उसके सिर्फ 2 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए. जो रूट (10) और शिमरॉन हेटमायर (35) के अलावा बाकी बल्लेबाज एक डिजिट में ही आउट हुए उसके 5 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

इस हार के बाद अब प्लेऑफ में पहुंचने की उससी आस भी धुंधली हो गई हैं. रॉयल्स के पास अब एक ही लीग मैच बचा है और उसके 13 मैचों में सिर्फ 12 ही अंक हैं. 10 टीमों वाली इस लीग में अधिकतम 14 अंकों के साथ क्वॉलीफाई करना नामुमकिन सा है.

172 रनों की चुनौती का पीछा करने उतरी रॉयल्स की पारी के पहले ही ओवर में उसके स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायस्वाल (0) अपना खाता भी नहीं खोल पाए और विराट कोहली को आसान सा कैच देकर आउट हो गए. दूसरे ओवर में जोस बटलर (0) वेन पार्नेल की बॉल पर सिराज के हाथ में आसान सा कैच दे गए. इसके एक बॉल बाद ही कप्तान संजू सैमसन (4) छक्का जड़ने के प्रयास में खराब शॉट खेल गए और विकेटकीपर अनुज रावत ने बॉलिंग छोर पर दौड़कर शानदार कैच लपका.

रॉयल्स की बैटिंग में जैसे पतझड़ लगा था और उसके बल्लेबाज आते गए और जाते गए. पावरप्ले में ही उसने 5 विकेट गंवा दिए, जबकि 10 ओवर से पहले उसके 8 खिलाड़ी आउट हो गए. 10.3 ओवर में उसकी पूरी टीम 59 के स्कोर पर सिमट गई.

RCB

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB पावरप्ले में संभलकर शुरुआत की और बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन जोड़े. 50 रन के कुल स्कोर पर केएम आसिफ ने विराट कोहली (19) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई. दूसरे विकेट के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस (55) और ग्लेन मैक्सवेल (54) ने 68 रन की दमदार साझेदारी की. यहां डुप्लेसिस को केएम आसिफ ने ही आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई.

इसके बाद महिपाल लोमरोर (1) और दिनेश कार्तिक (0) को एडम जाम्पा ने अपने एक ही ओवर में आउट कर अपनी टीम की वापसी कराई. 18वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल तेजी से रन जुटाने के प्रयास में संदीप शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए. 19 ओवर तक RCB की टीम 153 रन ही जोड़ पाई थी. लेकिन युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने पारी की अंतिम 3 बॉल पर केएम आसिफ को लगातार 2 छक्के और 1 चौके जड़कर टीम का स्कोर 171 पर पहुंचा दिया.

Also Check Out Our Youtube Channel For Hot Issues OF The Country

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Judaism, Zionism, and the Politics of Perception

Beyond the Narrative: Judaism, Zionism, and the Politics of...

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...

Donald Trump के ख़िलाफ़ US में भड़क उठे प्रदर्शन

Edited by Maroof Raza अमेरिका के कई बड़े शहरों में...

اسلام آباد میں مسلم ملکوں کے وزرائے خارجہ کا مشاورتی اجلاس

پاکستان کی میزبانی میں سعودی عرب، مصر اور ترکیہ...