भारत जापान की लॉजिस्टिक्स सर्विस से संबंधित आगामी योजना

Date:

नितिन गडकरी ने भारत और जापान के बीच विकास को मजबूत करने के लिए जापानी प्रतिनिधिमंडल से

की मुलाकात

 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में भारत में जापान के राजदूत श्री हिरोशी सुजुकी की उपस्थिति में जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार और मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल परियोजना के लिए संयुक्त समिति की बैठक के सह-अध्यक्ष डॉ. मसाफुमी मोरी के नेतृत्व वाले जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

Image

दोनों पक्षों ने सड़क परिवहन और लॉजिस्टिक्स सर्विस से संबंधित सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विचारों का आदान-प्रदान किया और सतत परिवहन विकास, वैकल्पिक स्वच्छ और हरित ईंधन, यात्रियों और कार्गो की आवाजाही के लिए नवीन पारगमन प्रौद्योगिकियों के विकास के क्षेत्र में क्षमता विकास और प्रौद्योगिकी साझा करने पर विचार-विमर्श किया। नॉर्थ-ईस्ट रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधार परियोजनाओं के साथ-साथ भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए भारत-जापान सतत विकास पहल पर जोर दिया गया।

 

इस बैठक के माध्यम से दोनों देशों के साझा मूल्यों और रणनीतिक और आर्थिक मामलों से जुड़े परस्पर हितों की दृढ़ नींव पर परिवहन और रसद में समकालीन चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए जापान के साथ भारत की निरंतर साझेदारी और सहयोग को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया गया।

Image

****

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Not Heroes, Not Holy: A Rational Perspective on Modern Conflict

Wisdom demands that we rise above personalities and propaganda....

आस्था, बाबा और तार्किकता को विदाई

आसाराम बापू बलात्कार के मामले में सजा काट रहे...

कौन है साध्वी निरंजन ज्योति जिनको बड़ी ज़िम्मेदारी?

साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के...