हेमंत सोरेन के सर पर CM का ताज , सवाल बना है केसा चलेगा राज ?

Date:

हेमंत सोरेन ने झारखण्ड के 11वें मुख्यमंत्री की हैसियत से ली शपथ , समारोह में विपक्षी एकता की झलक, दिग्गज नेताओं ने की भी शिरकत

नई दिल्ली: आज 29 दिसम्बर 2019 को हेमंत सोरेन ने झारखंड के ग्यारहवें नए मुख्यमंत्री की शपथ लेली है . रांची के तारीखी मैदान मोरहाबादी में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया था . हेमंत सोरेन के साथ तीन मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. इसमें दो कांग्रेस और एक आरजेडी के नेता हैं.

शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता की झलक भी दिखी. एकता कितने दिन की है इसका नहीं पता , शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी , ममता बनर्जी, सीताराम येचुरी, तेजस्वी यादव, डी राजा, अशोक गहलोत ,डीएमके नेता स्टालिन, और आप नेता सहित कई विपक्षी नेता मंच पर दिखाई दिए .

झारखंड में बीजेपी की सरकार को मात देकर गठबंधन की सरकार बनी है. जेएमएम (JMM), कांग्रेस और आरजेडी (RJD) ने मिलकर यह चुनाव लड़ा था और शानदार जीत दर्ज की थी. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता विधायक आलमगीर आलम और RJD विधायक सत्यानंद भोक्ता को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी .

 

odkckagg

 शपथ समारोह के दौरान मंच पर  ममता बनर्जी ,तेजस्वी यादव, संजय सिंह और .

ज्ञात रहे झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में जेएमएम -कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था ,इस गठबंधन का नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने किया . इस पूरे चुनाव की ख़ास बात यह रही की सूबे के मुख्यमंत्री रघुबर दास और बीजेपी केही प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और स्पीके भी चुनाव हार गए और बीजेपी को 25 सीटें हासिल हुईं.

oathkojo

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

JMM , कांग्रेस और RJD के बने इस गठबंधन के चलते इन चुनावों में हेमंत सोरेन की पार्टी ने 30 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया । और विधानसभा में सबसे बड़ा दल बनकर उभरा , जबकि 25 सीटें जीत पाने से बीजेपी का विधानसभा में सबसे बड़ा दल बनने का सपना भी टूट गया। त्रिकोणीय इस गठबंधन को चार अन्य विधायकों ने भी समर्थन दिया है। इनमें से तीन विधायक झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के और एक विधायक भाकपा (माले) के हैं।

गठबंधन के साथ चुनाव के परिणामों को देखते हुए आगामी ३ सूबों में चुनाव को लेकर महा गठबंधन जैसी कोशिशों की पहल की बात भी अब सामने आने लगी है , किन्तु इसी के साथ UP के SP और BSP के गठबंधन की तलाक़ के बाद इस बात की भी चर्चा आम है की गठबंधन चुनाव से पहले करके सीटें जीतना और उसके बाद गठबंधन का बार क़रार रहने भी भाजपा मुक्त भारत के लिए आवश्यक है ।

 

q3ms4a1

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी से साथ राजद नेता तेजस्वी यादव.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भरोसा जताया कि झारखंड में नई गठबंधन सरकार सभी के लिए काम करेगी और
शांति तथा समृद्धि के नए युग की शुरुआत करेगी. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मैंने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत
सोरेनजी और राज्य सरकार में कांग्रेस के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया. मुझे विश्वास है कि झारखंड में
नई सरकार सभी नागरिकों के भले के लिए काम करेगी तथा राज्य में शांति एवं समृद्धि के नये युग की शुरुआत करेगी.’ 

vedio credited from NDTV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 + 1 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...