गोवा की बसें क्यों काट रही है कर्नाटक के चक्कर , क्या चुनाव आयोग करेगा करवाई ?

Date:

पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘गोवा भाजपा, गोवा से लोगों को कादांबा ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में भरकर उत्तरी कर्नाटक क्यों भेज रही है?

कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि गोवा से कई बसें उत्तरी कर्नाटक के चक्कर लगा रही हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि क्या इन बसों से अवैध पैसा लाया जा रहा है या फिर फर्जी मतदान की तैयारी है? कांग्रेस इसे लेकर अलर्ट हो गई है और चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘गोवा भाजपा, गोवा से लोगों को कादांबा ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में भरकर उत्तरी कर्नाटक क्यों भेज रही है? बीते हफ्ते भी पीएम मोदी की रैली के लिए 100 से ज्यादा बसों में भरकर लोगों को कर्नाटक लाया गया था।’

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह गंभीर अपराध है क्या अवैध पैसा लाया जा रहा है? कर्नाटक पुलिस क्या कर रही है? डांडेली के विसलिंग वुड्ज जंगल रिसोर्ट में क्या हो रहा है। क्या विश्वजीत राणे ने यहां छह कमरे बुक किए हैं? इसका उद्देश्य क्या है? क्या चुनाव आयोग इसमें कुछ कार्रवाई करेगा?

कर्नाटक चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर तीखा हमला बोला। मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया। भाजपा ने सोनिया गांधी के बयान के खिलाफ शिकायत की तो कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत की। बजरंग दल पर प्रतिबंध के मुद्दे पर भी दोनों पार्टियां आमने-सामने आ गईं थी। ऐसे में अब 13 मई को आने वाले नतीजे पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Also Check Out Our Youtube Channel For Hot Issues OF The Country 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Judaism, Zionism, and the Politics of Perception

Beyond the Narrative: Judaism, Zionism, and the Politics of...

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...

Donald Trump के ख़िलाफ़ US में भड़क उठे प्रदर्शन

Edited by Maroof Raza अमेरिका के कई बड़े शहरों में...

اسلام آباد میں مسلم ملکوں کے وزرائے خارجہ کا مشاورتی اجلاس

پاکستان کی میزبانی میں سعودی عرب، مصر اور ترکیہ...